दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की ESIC Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana, Online Registation Form 2021 आवेदन कैसे करें। इस स योजना के अंतर्गत अगर आपकी नौकर किसी कारण से छूट गयी हो तो नौकरी के जाने के बाद भी सरकार आपको 2 साल तक पैसे देती है तो चाहिए जानते है की आखिर ESIC Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana है क्या।
What is Atal Bimit Vyakti Kalyna Yojna-अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना क्या है?
ईएसआई कॉर्पोरेशन ने ‘अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (ABVKY) नाम से एक योजना शुरू की है। अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत रोजगार खोने वाले संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।
इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली राशि को एक प्रकार से बेरोजगारी भत्ता कह सकते है जिसका लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलता है जो ESI स्कीम के तहत कवर हैं यानी उनकी हर महीने की सैलरी से ESI अंशदान कटता हो।
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (ABVKY) के तहत बेरोजगार होने के बाद सरकार की ओर से अधिकतम 90 दिन यानी 3 महीने तक आर्थिक राहत दी जाएगी।
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2018 को हुयी थी शुरुआत में इसे दो साल के पायलट बेसिस पर लागू किया गया था और पहले इस स्कीम को 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाया गया था लेकिन अब इसका फायदा 30 जून 2021 तक लिया जा सकता है।
अगर कोई व्यक्ति ESIC से बीमित हो और उसके किसी गलत व्यवहार की वजह से उसे कंपनी से निकाला जाता है या उस व्यक्ति पर आपराधिक मुकदमा दर्ज हो या अगर व्यक्ति ने रिटायरमेंट की तारीख से पहले रिटायरमेंट (VRS) लिया हो तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के अंतर्गतलाभार्थी को आर्थिक मदद राशि सीधे बैंक खाते में मिल जाती है।
Atal Bimit Vyakti Kalyna Yojna: Eligibility-अटल बिमित व्याक्ति कल्याण योजना: पात्रता
- कर्मचारी ईएसआई अधिनियम 1948 की धारा 2 (9) के तहत आते हैं।
- बीमित व्यक्ति को राहत दी गई अवधि के दौरान बेरोजगार होना चाहिए था।
- बीमित व्यक्ति को दो वर्ष की न्यूनतम अवधि के लिए बीमा योग्य रोजगार में होना चाहिए।
- बीमित व्यक्ति को पूर्ववर्ती चार योगदान अवधि के दौरान 78 दिनों से कम का योगदान नहीं देना चाहिए था।
- उसके संबंध में योगदान नियोक्ता द्वारा भुगतान या देय होना चाहिए।
- बेरोजगारी की आकस्मिकता दुराचार या अतिरेक या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए किसी भी सजा के परिणामस्वरूप नहीं होनी चाहिए।
- बीमित व्यक्ति के आधार और बैंक खाते को बीमित व्यक्ति के डेटाबेस से जोड़ा जाना चाहिए।
Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana 2021: Online Application Form
ESIC Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana, Online Registation Form 2021 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
Procedure to Apply Online Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana Application Form 2021
Step 1- सबसे पहले Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पेज पर जाएँ अर्थात् https://www.esic.nic.in/। आप ईएसआईसी की वेबसाइट पर जाकर अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
Step 2- इस पृष्ठ पर, विकल्प “Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana” लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें।
Step 3- अब एप्लिकेशन फॉर्म का पेज आपको स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा और इसका प्रिंट आउट ले।
Step 4-अब, इस फॉर्म को सही से भरने के बाद, आपको इसे कर्मचारी राज्य बीमा निगम की एक नजदीकी शाखा में जमा करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए, आप ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट (www.esic.nic.in) पर जा सकते हैं। आप इस योजना का लाभ केवल एक बार ले सकते हैं।
Required Document for Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana
- Identity Proof
- ESIC Account Details
Helpline Number
- Toll Free Number- 1800112526
- Email- [email protected]