Zomato और Swiggy में क्या अंतर है?

जब घर बैठे ऑनलाइन खाना आर्डर करने की बात आती है तो Zomato और Swiggy का नाम ही सबसे पहले दिमाग में आता है क्योकि यह दोनों ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी की बहुत बड़ी कंपनी है।

आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे Zomato और Swiggy किसे कहते है और Difference Between Zomato and Swiggy in Hindi की Zomato और Swiggy में क्या अंतर है?

Zomato और Swiggy के बीच क्या अंतर है?

अगर भारत की दो सबसे लोकप्रिय फूड ऑर्डरिंग कंपनियों की बात करे तो वह स्विगी और ज़ोमैटो हैं। दोनों के पास ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के फ़ूड विकल्प हैं और इन दोनों की वेबसाइट का इंटरफ़ेस काफी यूजरफ्रेंडली है कोई भी बड़ी आसानी से आपने लिए फ़ूड आर्डर कर सकता है।

जैसा की हम सब जानते है की Zomato और Swiggy दोनों ही एक जैसी सेवाएं प्रदान करते है इसलिए फ़ूड आर्डर करते समय लोगो के मन में यह विचार जरूर आता है की दोनों में से उनके लिए कौन बेहतर है या दोनों में क्या अंतर है।

अगर Zomato और Swiggy के बीच के मुख्य अंतर की बात की जाए तो यह कि स्विगी एक निजी कंपनी है जबकि ज़ोमैटो एक सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी है। दूसरा प्रमुख अंतर यह है कि ज़ोमैटो पर आपको इमेज के साथ कस्टमर के रिव्यु और रेटिंग मिलती हैं जबकि स्विगी आपको सिर्फ रेटिंग मिलती है।

दोनों वेबसाइट या App के इंटरफ़ेस की बात करे तो स्विगी वेबसाइट और App का इंटरफ़ेस Zomato की तुलना में काफी अच्छा है। आप स्विगी के ऐप और वेबसाइट का उपयोग करके बड़ी आसानी से खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

इसके आलावा भी Zomato और Swiggy में कुछ महत्वपूर्ण अंतर होते है जिनको हम Difference टेबल के माध्यम से नीचे समझेंगे लेकिन उससे पहले हम Zomato और Swiggy किसे कहते है इसको और अच्छे से समझ लेते है।

What is Zomato in Hindi-ज़ोमैटो किसे कहते है?

ज़ोमाटो एक भारतीय बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन रेस्टोरेंट खोजने और ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी है, जिसकी स्थापना पंकज चड्ढा और दीपिंदर गोयल ने 2008 में किया था। यह कंपनी अपने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अपने उपयोगकर्ताओं ऑनलाइन फुड के लिए ऑर्डर देने और शहरों में रेस्टोरेंट को सर्च करने की अनुमति देती हैं।

Zomato ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी के लिए भारत की सबसे अच्छी कंपनियों में से एक है जिसकी वेबसाइट पर प्रति माह 10 मिलियन से अधिक लोग विजिट करते हैं। Zomato ने भारत के शहरों में रेस्तरां, डिलीवरी पार्टनर, डिनर और फूड ब्लॉगर्स का एक नेटवर्क बनाया है।

Zomato का मुख्य काम उपयोगकर्ताओं को स्थानीय और आस-पास के रेस्तरां का सुझाव देना और उनसे ऑर्डर प्राप्त करना है साथ ही उपयोगकर्ता पिछले ग्राहकों द्वारा दी गई रेटिंग और समीक्षाओं के आधार पर एक अच्छे रेस्तरां का चुनाव कर सकते है और फ़ूड आर्डर दे सकते है।

What is Swiggy in Hindi-स्विग्गी किसे कहते है?

स्विगी भारत का सबसे महत्वपूर्ण ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफार्म में से एक है स्विगी एक लोकेशन बेस्ड सर्च इंजन है, जहां कोई भी अपनी लोकेशन के पास के रेस्टोरेंट को सर्च करके खाना ऑर्डर कर सकता है। स्विगी चाइनीज,साउथ इंडियन, नार्थ इंडियन के साथ कई अन्य प्रकार के व्यंजन पेश करता है।

आप एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध स्विगी के ऐप या वेबसाइट के जरिए बड़ी आसानी से खाना ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं इसके आलावा आप कॉल सेंटर और फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से भी फ़ूड ऑर्डर दे सकते हैं।

Difference Between Zomato and Swiggy in Hindi-स्विगी और जोमैटो के बीच मुख्य अंतर क्या है?

अभी तक ऊपर हमने जाना की Zomato और Swiggy किसे कहते है अगर आपने ऊपर दी गयी सारी चीजे ध्यान से पढ़ी है तो आपको Zomato और Swiggy के बीच क्या अंतर है इसके बारे में अच्छे से पता चल गया होगा।

अगर आपको अब भी Zomato और Swiggy क्या होता है और इसमें क्या अंतर है इसको समझने में में कोई कन्फ़्युशन है तो अब हम आपको इनके बीच के कुछ महत्वपूर्ण अंतर नीचे बताने जा रहे है।

Parameters of Comparison Swiggy Zomato
Type of company स्विगी एक प्राइवेट कंपनी है। Zomato एक पब्लिक ट्रेडेड कंपनी है।
Launched on स्विगी की स्थापना जुलाई 2014 में हुई थी। Zomato की स्थापना जुलाई 2008 में हुई थी।
Headquarters स्विगी का मुख्यालय बैंगलोर भारत में है। Zomato का मुख्यालय भारत के गुड़गांव में है।
Revenue वर्तमान समय में स्विगी का रेवेन्यू करीब 2,776 करोड़ रुपये है। जबकि Zomato का रेवेन्यू करीब लगभग ₹1,994 करोड़ है।
Founders स्विगी के संस्थापक श्रीहर्ष माजेटी, नंदन रेड्डी और राहुल जैमिनी हैं। Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा हैं।
Website स्विगी की वेबसाइट www.swiggy.com है। Zomato की वेबसाइट www.zomato.com है।

Conclusion

आज के इस पोस्ट में हमने जाना की Zomato और Swiggy किसे कहते है और Difference Between Zomato and Swiggy in Hindi की Zomato और Swiggy में क्या अंतर है।

Zomato और Swiggy दोनों ही भारत की सबसे अच्छी ऑनलाइन फूड डिलीवरी साइट्स हैं। इससे ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप जोमैटो से फ़ूड आर्डर करते है या स्विगी क्योकि दोनों कंपनियों के पास लगभग एक जैसे होटल्स होते हैं।

Ravi Giri
Ravi Girihttp://hinditechacademy.com/
नमस्कार दोस्तों, मै रवि गिरी Hindi Tech Academy का संस्थापक हूँ, मुझे पढ़ने और लिखने का काफी शौख है और इसीलिए मैंने इस ब्लॉग को बनाया है ताकि हर रोज एक नयी चीज़ के बारे में अपने ब्लॉग पर लिख कर आपके समक्ष रख सकू।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read