Plotter और Printer में क्या अंतर है?

आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे Plotter और Printer  किसे कहते है और Difference Between Plotter and Printer in Hindi की Plotter और Printer  में क्या अंतर है?

Plotter और Printer में क्या अंतर है?Plotter और Printer में क्या अंतर है?

कंप्यूटर की किसी सॉफ्ट कॉपी को हार्ड कॉपी में परिवर्तित करने के लिए ऐसे कई उपकरणों का उपयोग करते हैं जो कंप्यूटर से सॉफ्टकॉपी प्राप्त करने में सहायक होते हैं।

किसी सॉफ्ट कॉपी को हार्ड कॉपी में कैसे परिवर्तित किया जाता है यह उस डिवाइस पर निर्भर करता है जिसका हम उपयोग करते हैं आमतौर पर सॉफ्ट कॉपी को हार्ड कॉपी में बदलने के लिए प्लॉटर और प्रिंटर का इस्तेमाल किया जाता हैं।

एक Plotter और Printer के बीच मुख्य अंतर यह है कि एक प्लॉटर एक ऐसी डिवाइस है जो कंप्यूटर के माध्यम से दिए गए आदेशों की मदद से पृष्ठ पर चित्र खींचता है। दूसरी ओर एक प्रिंटर एक उपकरण है जो कंप्यूटर के माध्यम से दिए गए आदेशों की सहायता से पृष्ठ पर टेक्स्ट और इमेज को प्रिंट करता है।

इसके आलावा भी एक Plotter और Printer कुछ महत्वपूर्ण अंतर है जिनको डिफ्रेंस टेबल के माध्यम से नीचे समझेंगे लेकिन उससे पहले Plotter और Printer किसे कहते है इसको और अच्छे से समझ लेते है।

What is Plotter in Hindi-प्लॉटर किसे कहते है?

एक प्लॉटर एक विशेष आउटपुट डिवाइस है जिसका उपयोग बड़े मानचित्रों और डिजाइनों की हार्ड कॉपी का निर्माण करने के लिए किया जाता है जैसे कि कंस्ट्रक्शन मैप, इंजीनियरिंग ड्राइंग, और आर्किटेक्चरल प्लान आदि। प्लॉटर एक peripheral component  है जिसे आप अपने कंप्यूटर सिस्टम के साथ एक स्टैंडअलोन डिवाइस में जोड़ते हैं। प्लॉटर्स DWG, CDR, Al और अन्य वेक्टर फॉर्मेट में फाइल पढ़ सकते हैं।

प्लॉटर्स का उपयोग ड्राइंग डिजाइनों में किया जाता है जहां डायग्राम में उचित माप और सटीकता की आवश्यकता होती है। आमतौर पर एक प्लॉटर्स  डिवाइस का उपयोग वास्तुकला और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में उपयोग किए जाते हैं।

इंजीनियरिंग में वे कार इंजन, क्रैंक शाफ्ट आदि जैसे ऑटोमोबाइल के डिजाइन तैयार करने के लिए उपयोग किए जाते हैं, जबकि वास्तुकला में वे अक्सर बिल्डिंग प्लान और डिजाइन बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं। प्लॉटर सॉफ्टवेयर में Adobe Illustrator, Corel, Flexi और CAD शामिल हैं।

प्लॉटर विभिन्न रूपों में आते हैं  अगर एक नए प्लॉटर की बात करे तो वह 3D प्लॉटर है। इसके आलावा अन्य सामान्य प्रकार के प्लॉटर्स भी है जो नीचे दिए गए है।

Drum Plotter-यह पेन प्लॉटर जो एक पिन फीड अटैचमेंट के साथ ड्रम के चारों ओर पेपर लपेटता है।

Flatbed Plotter- यह एक Mechanical Drafting Device है जिसका उपयोग डिजाइनरों के लिए कई CAD programs के साथ किया जाता है।

Inkjet Plotter- इस प्रकार के प्लॉटर कागज पर स्याही की छोटी बूंदों को छिड़ककर एक छवि बनाते हैं।

प्रिंटर के बजाय प्लॉटर का उपयोग क्यों किया जाता है?

पहले प्लॉटर का उपयोग कंप्यूटर-एडेड डिज़ाइन जैसे एप्लीकेशन में किया जाता था, क्योंकि वे समकालीन पारंपरिक प्रिंटर की तुलना में बहुत तेज़ी से और उच्च गुणवत्ता वाले रेखा चित्र बनाने में सक्षम थे। छोटे डेस्कटॉप प्लॉटर अक्सर व्यावसायिक ग्राफिक्स के लिए उपयोग किए जाते थे।
इसके आलावा बड़े मानचित्रों और डिजाइनों की हार्ड कॉपी का निर्माण करने के लिए भी प्लॉटर का ही उपयोग किया जाता है जैसे कि कंस्ट्रक्शन मैप, इंजीनियरिंग ड्राइंग जो की एक प्रिंटर के द्वारा सम्भव नहीं है।

What is Printer in Hindi-प्रिंटर किसे कहते है?

एक प्रिंटर एक एक्सटर्नल हार्डवेयर और आउटपुट डिवाइस है जिसका काम कंप्यूटर से टेक्स्ट और ग्राफिक्स को प्रिंट करना है और इसकी हार्ड कॉपी उत्पन्न करना है। प्रिंटर मूल रूप से कंप्यूटर की सॉफ्ट कॉपी प्रोसेस करता है और इसकी हार्ड कॉपी तैयार करता है।

आजकल सबसे सामान्य प्रकार के प्रिंटर जो सबसे ज़्यदा इस्तेमाल किये जाते है वह इंकजेट और लेजर प्रिंटर हैं। हालाँकि इसके आलावा भी विभिन्न प्रकार के प्रिंटर हैं जिनकी एक एक सूची नीचे दी गई है।

  • Inkjet Printers
  • Laser Printers
  • 3D Printers
  • LED Printers
  • Solid Ink Printers
  • Dot Matrix Printers
  • Multifunction or All-in-One Printers
  • Thermal printer
  • Plotter

Difference between Plotter and Printer in Hindi

अभी तक ऊपर हमने जाना की Plotter और Printer किसे कहते है अगर आपने ऊपर दी गयी सारी चीजे ध्यान से पढ़ी है तो आपको Plotter और Printer के बीच क्या अंतर है इसके बारे में अच्छे से पता चल गया होगा।

अगर आपको अब भी Plotter और Printer  क्या होता है और इसमें क्या अंतर है इसको समझने में में कोई कन्फ़्युशन है तो अब हम आपको इनके बीच के कुछ महत्वपूर्ण अंतर नीचे बताने जा रहे है।

S.No. PLOTTER PRINTER
1 यह DWG, CDR, Al और अन्य वेक्टर फॉर्मेट में फाइलें पढ़ सकता है। यह BMP, PDF और  JPG TIFF फॉर्मेट पढ़ सकता है।
2 यह एक डिवाइस है जो कंप्यूटर के माध्यम से दिए गए कमांड की मदद से पृष्ठ पर चित्र बनाता है। यह एक डिवाइस है जो कंप्यूटर के माध्यम से दिए गए कमांड की मदद से पृष्ठ पर चित्र और टेक्स्ट को प्रिंट करता है।
3 प्लॉटर प्रिंटर की तुलना में काफी महंगे होते है। यह प्लॉटर्स की तुलना में सस्ता है।
4 यह निरंतर रेखाएँ खींच सकता है। यह निरंतर रेखाएँ नहीं खींच सकता है।
5 प्लॉटर कम स्पीड पर काम करता है। प्रिंटर की स्पीड प्लॉटर की तुलना में ज्यादा होती है।
6 इसके सॉफ्टवेयर में Adobe Illustrator, Corel, Flexi और CAD शामिल हैं। इसके सॉफ्टवेयर में फोटोशॉप और कोई अन्य इमेज-एडिटिंग प्रोग्राम शामिल हैं।
7 यह एक फॉर्मेट में आउटपुट देता है जो वेक्टर ग्राफिक के समान है। यह आउटपुट फ़ाइल डेटा को बिटमैप या पिक्सेल जैसे प्रारूप में देता है।
8 प्लॉटर के उदाहरण ड्रम प्लॉटर, फ्लैटबेड प्लॉटर, पेन प्लॉटर, इलेक्ट्रोस्टैटिक प्लॉटर, इंकजेट प्लॉटर हैं। प्रिंटर उदाहरण हैं लेजर प्रिंटर, सॉलिड इंक प्रिंटर्स, इंकजेट प्रिंटर्स, 3 डी प्रिंटर्स हैं

Conclusion

आज के इस पोस्ट में हमने जाना की Plotter और Printer  किसे कहते है और Difference Between Plotter and Printer in Hindi की Plotter और Printer  में क्या अंतर है?

एक प्लॉटर का उपयोग बड़े मानचित्रों और डिजाइनों की हार्ड कॉपी का निर्माण करने के लिए किया जाता है  और प्लॉटर की प्रिंट करने की स्पीड प्रिंटर से ज्यादा होती है।

Related Differences:

Ravi Giri
Ravi Girihttp://hinditechacademy.com/
नमस्कार दोस्तों, मै रवि गिरी Hindi Tech Academy का संस्थापक हूँ, मुझे पढ़ने और लिखने का काफी शौख है और इसीलिए मैंने इस ब्लॉग को बनाया है ताकि हर रोज एक नयी चीज़ के बारे में अपने ब्लॉग पर लिख कर आपके समक्ष रख सकू।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read