Top 10 Best Women’s Deo Brands in India in Hindi

आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे Top 10 Best Women’s Deo Brands in India in Hindi की इंडिया में महिलाओं के लिए सबसे अच्छे डीओ ब्रांड कौन से है।

गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से बदबू आने की शिकायत अधिकतर सभी लोगों को होती है। यही वजह है कि आज इस समस्या से निपटने के लिए कई कंपनियां एक से बढ़कर एक बॉडी स्प्रे परफ्यूम तैयार कर रही हैं जो न केवल लंबे समय तक टिकने मनमोहक खुशबू प्रदान करती है बल्कि मन को भी तरोताजा महसूस कराती है।

आज के समय में बाजार में बहुत सारे परफ्यूम उपलब्ध है लेकिन जब महिलाओं की हो तो वह इन बॉडी स्प्रे परफ्यूम का चुनाव सोच-विचार कर करती है। दरअसल, प्रत्येक परफ्यूम में एक विशेष प्रकार की खुशबू  का उपयोग किया जाता है जिसका अपना आकर्षण होता है, जो किसी खास व्यक्तित्व को प्रदर्शित करती हैं। ऐसे में बेस्ट बॉडी स्प्रे का चुनाव करते वक्त इस पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

यही कारण है कि इस लेख में हम आपको 10 सबसे अच्छे लेडीज बॉडी स्प्रे के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आपको बेस्ट बॉडी स्प्रे का चुनाव करने में काफी मदद मिलेगी।

Top 10 Best Women’s Deo Brands in India in Hindi

1. यार्डले इंग्लिश लैवेंडर बॉडी स्प्रे

यार्डले लंदन, इंग्लैण्ड का एक बहुत पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है जो 240 सालों से बॉडी स्प्रे प्रोडक्ट तैयार कर रहा है। आज के समय में यह इंग्लैंड ही नहीं हर देश में अपने अच्छे परफ्यूम के लिए जानी जाती है।

कंपनी का दावा है कि यह लेडीज बॉडी स्प्रे लैवेंडर फूल की भीनी सुगंध के साथ महिलाओं में नई ऊर्जा का एहसास कराता है। साथ ही मानसिक शांति का एहसास भी कराता है।

यह काफी लंबे समय तक आपके शरीर पर अपनी सुगंध को बनाए रखता है और पसीने से आने वाली शरीर की दुर्गंध की समस्या से राहत दिलाने में कारगर है।

गुण :

  • इसकी सुगंध भीनी और मन को मोहने वाली है, जो हर किसी को पसंद आएगी।
  • 4 से 6 घंटे तक इसकी सुगंध शरीर पर टिकी रहती है।
  • पैकिंग ट्रैवेल फ्रेंडली है।
  • त्वचा पर जलन पैदा नहीं करता और त्वचा के रंग में भी परिवर्तन नहीं लाता।

अवगुण :

  • 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस्ड है।

2. इंगेज ब्लश बॉडिलीशियस डियो स्प्रे फॉर वीमेन

इंगेज ब्लश बॉडिलीशियस डियो स्प्रे महिलाओ के लिए एक बहुत ही अच्छा परफ्यूम है। इस कंपनी का दावा है कि यह लेडीज बॉडी स्प्रे महिलाओं के लिए खास है। कारण यह है कि यह तन की दुर्गंध से निजात दिलाने के साथ ही लगाने वाले में एक आकर्षण का भाव पैदा कर सकता है, जो हर महिला को पसंद होता है। इसकी महक बहुत ही भीनी, आकर्षण और शानदार है, जो लंबे समय तक टिके रहने का वादा करती हैं।

गुण :

  • मनमोहक और भीनी महक है।
  • जल्दी सूख जाता है।
  • एलर्जिक रिएक्शन नहीं है।
  • ट्रैवेल फ्रेंडली है।

अवगुण :

  • 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस है।

3. इंगेज W2 परफ्यूम स्प्रे फॉर वीमेन

इंगेज W2 परफ्यूम स्प्रे भी महिलाओ के लिए सबसे अच्छा बॉडी स्प्रे है इसलिए इसको भी लिस्ट में शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बॉडी स्प्रे नारंगी, गुलाब, चंदन और वनीला की मनमोहक खुशबू का बेजोड़ मेल है, जो महिलाओं में सदाबहार रहने का एहसास जगाता है।

इंगेज W2 परफ्यूम स्प्रे उन महिलाओ के द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है जो मनमोहक खुशबू को ज्यादा पसदं करती है।

गुण :

  • आकर्षक महक जो खुशी का एहसास जगाती है।
  • महक लंबे समय तक बनी रहती है।
  • तन की दुर्गंध को दूर कर सकता है।

अवगुण :

  • 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस का इस्तेमाल हुआ है।

4. बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब डियोड्रेंट फॉर वीमेन

बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब डियोड्रेंट फॉर वीमेन को बनाने वाली कंपनी पोलो क्लब पूरी दुनिया में अपने नाम की वजह से मशहूर है। इस कंपनी का दावा है कि यह बॉडी स्प्रे शारीर की दुर्गंध को दूर कर करती है और  ताजगी और खुशी का अहसास कराती है। इस परफ्यूम की महक शरीर पर लंबे समय तक बनी रहती है।

गुण :

  • महक आकर्षक है।
  • महक लंबे समय तक शरीर पर बनी रहती है।
  • भरोसेमंद और मशहूर ब्रांड है।
  • ट्रैवेल फ्रेंडली है।
  • किफायती है। 

अवगुण : 

  • इस्तेमाल में लाई गई सामग्रियों का जिक्र नहीं है।

5. स्पिंज डियो, इनचैंट

स्पिंज डियो, इनचैंट कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट को लैवेंडर के फूलों के अर्क के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। इस कारण यह लैवेंडर की भीनी महक की मौजूदगी का एहसास कराता है।

यह महक लंबे समय तक शरीर पर अपना प्रभाव बनाए रखती हैं। वहीं, इस प्रोडक्ट को बनाने में ट्राईक्लोसन नाम के एक खास रसायन का प्रयोग किया गया है, जो दुर्गन्ध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है।

गुण : 

  • ताजगी का एहसास कराता है।
  • 7 से 8 घंटों तक शरीर पर टिका रह सकता है।
  • जलन और चुभन का एहसास नहीं होता।
  • एंटीबैक्टीरियल के साथ एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण मौजूद हैं।
  • किफायती है।

अवगुण : 

  • कुछ विशेष लोगों में ट्राइक्लोसन (Triclosan) एलर्जी का कारण बन सकता है।
  • 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस्ड।

6. निविया डियोड्रेंट, प्रोटेक्ट एंड केयर, वीमेन

निविया डियोड्रेंट, प्रोटेक्ट एंड केयर भी महिलाओ के लिए एक बहुत ही अच्छा ब्रांड है इस कंपनी का दावा है कि इसमें  बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला एंटी-माइक्रोबियल प्रभाव मौजूद हैं और इसके  कारण यह बैक्टीरिया को नष्ट कर शरीर से आने वाली दुर्गन्ध की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

गुण : 

  • अल्कोहल फ्री है।
  • त्वचा पर इन्फेक्शन की कोई शिकायत नहीं।
  • पसीना निकलने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।
  • त्वचा के साथ ही कपड़ों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • डर्मेटोलॉजिस्ट के द्वारा टेस्ट किया गया है।

7. फोग 1000 स्प्रेस फ्रैगरेंट बॉडी स्प्रे फॉर वीमेन एसेंस

फोग का नाम तो हम सब ने सुन रखा है यह प्रोडक्ट विनी कॉस्मेटिक्स के द्वारा तैयार किया गया है, जो पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए परफ्यूम तैयार करती हैं।

फोग 1000 स्प्रेस फ्रैगरेंट बॉडी स्प्रे फॉर वीमेन एसेंस प्रोडक्ट खास महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बॉडी स्प्रे अपनी लुभावनी और मनमोहक खुशबू से तन की दुर्गन्ध को दूर रखने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • करीब 8 घंटे तक शरीर पर बना रहता है।
  • ताजगी का एहसास कराता है।
  • लिक्विड डियो है, इसलिए इसमें गैस नहीं है।
  • 1000 स्प्रे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

अवगुण : 

  • 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस है।
  • पैथालेट (Phthalate) रसायन का इस्तेमाल हुआ है।

8. निविया डियोड्रेंट, फ्रेश नेचुरल

निविया डियोड्रेंट, फ्रेश नेचुरल कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट 48 घंटों तक शरीर की दुर्गन्ध को रोकने में सक्षम है। साथ ही त्वचा पर इसका कोई साइड इफ्फेक्ट नहीं होता हैं। इसकी भीनी सी महक मन शांति का एहसास कराती हैं और इसे लगाने से बहुत ही सुखदाई अनुभव मिलता है।

गुण :

  • मेडिकली टेस्टेड है।
  • मनमोहक और मन को मोहने वाली मीठी सुगंध है।
  • किसी तरह का स्किन रिएक्शन नहीं है।
  • अधिक अल्कोहल कंटेंट का उपयोग नहीं किया गया है।
  • 4 से 6 घंटे तक टिका रहता है।

अवगुण :

  • 48 घंटों तक महक टिके रहने के दावे पर खरा नहीं उतरता।
  • जिन्हें अधिक पसीना आने की शिकायत हैं, उनके लिए कारगर नहीं है।

9. इंगेज स्पेल डियोड्रेन्ट फॉर वीमेन

इंगेज स्पेल डियोड्रेन्ट फॉर वीमेन परफ्यूम को खासकर महिलाओ के लिए बनाया गया है और इस कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट हर तरह की त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है। यह तन की दुर्गन्ध को दूर कर फ्रेशनेस का एहसास कराता है।

इंगेज स्पेल डियोड्रेन्ट फॉर वीमेन परफ्यूम में सबसे खास यह है कि इस प्रोडक्ट की खुशबू दूसरों में आपके प्रति आकर्षण का भाव पैदा कर सकती हैं।

गुण :

  • आकर्षक और भीनी खुशबू है।
  • ताजगी और शांति का अनुभव कराता है।
  • त्वचा पर जलन की शिकायत नहीं है।
  • करीब 13 से 14 घंटे तक इसकी महक टिकी रह सकती है।

अवगुण : 

  • 24 घंटे तक टिके रहने के दावे पर खरा नहीं उतरता है।
  • पैकेजिंग ट्रैवेल फ्रेंडली नहीं है।
  • 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस्ड है। 

10. फोग फ्रेगरेंस बॉडी स्प्रे फॉर वीमेन , पैराडाइज

फोग फ्रेगरेंस बॉडी स्प्रे फॉर वीमेन भी एक बहुत ही अच्छा परफ्यूम है और इस बॉडी स्प्रे अपने नाम के अनुसार अपनी आनंददाई और मनमोहक खुशबू बहुत अच्छा एहसास दिलाता है। इसमें मौजूद एंटी-पर्सपिरन प्रभाव पसीना निकलने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।

इस कारण तन की दुर्गन्ध आने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। साथ ही इसकी खुशबू भी लंबे समय तक शरीर पर टिकी रहती है।

गुण :

  • यह लिक्विड बॉडी स्प्रे है, इसलिए इसकी खुशबू तीव्र हैं।
  • इसकी खुशबू 6 से 7 घंटे तक शरीर पर टिकी रहती है।
  • त्वचा पर जलन या चुभन पैदा नहीं करता।
  • त्वचा और कपड़ों दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

अवगुण :

  • टैल्कम पाउडर की तरह महक लग सकती है।
  • तीखी महक के कारण दूसरों को परफ्यूम जैसा एहसास दे सकता है।
  • 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस है।

Conclusion 

आज के इस पोस्ट में हमने जाना की Top 10 Best Women’s Deo Brands in India in Hindi की इंडिया में महिलाओं के लिए सबसे अच्छे डीओ ब्रांड कौन से है।

Ravi Giri
Ravi Girihttp://hinditechacademy.com/
नमस्कार दोस्तों, मै रवि गिरी Hindi Tech Academy का संस्थापक हूँ, मुझे पढ़ने और लिखने का काफी शौख है और इसीलिए मैंने इस ब्लॉग को बनाया है ताकि हर रोज एक नयी चीज़ के बारे में अपने ब्लॉग पर लिख कर आपके समक्ष रख सकू।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read